लचर व्यवस्था पर जनपद उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

डौंडी| ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत पिछले 2-3 वर्षों से चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य में देरी पर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम ने नाराजगी जताई है। जनपद पंचायत के सीईओ डीडी मंडले ने बताया कि उक्त आंगनबाड़ी भवनों में कई जगह केवल छत, प्लास्टर या स्लैब स्तर तक का कार्य पूरा हुआ है, जबकि अन्य कार्य अधूरे पड़े हैं। कुछ भवनों में पुताई तक भी नहीं हुई है, जिससे बच्चों को पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीईओ ने स्पष्ट किया कि 10 मार्च तक भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में भुगतान में समस्या आ सकती है, क्योंकि योजना का नाम बदलकर अब जी राम कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *