गढ़वा | नगर ऊंटरी के कुसडर गांव निवासी आशीष कुमार, अवधेश कुमार व बिकेंद्र कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। इसमें आशीष कुमार को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर मेराल थाना क्षेत्र के संगवारिया गांव किसी काम से आए हुए थे। वापस लौटने के दौरान अपने गांव से पहले ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आशीष कुमार को गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गढ़वा | मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली गांव निवासी मस्जिद अंसारी की पुत्री जैनब खातून 17 वर्ष में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की जैनब खातून अपनी छोटी बहन से घर में कामकाज करने के लिए आपस में विवाद कर लिया था। इसके बाद उसने आक्रोशित होकर कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


