लता उसेंडी बोली- कांग्रेसियों का सड़कों पर उतरना पुत्र मोह:​​​​​​​चैतन्य बघेल के लिए प्रदर्शन पर सवाल, पूछा- पार्टी में उनका पद क्या है

कोंडागांव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी का बयान सामने आया है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी ने प्रेस वार्ता ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के लिए प्रदर्शन कर रही है। लता उसेंडी ने कांग्रेस से पूछा कि चैतन्य बघेल संगठन में किस पद पर हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी औपचारिक पद के पूरी पार्टी का सड़कों पर उतरना पुत्र मोह दर्शाता है। उन्होंने कोयला आवंटन मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उसेंडी ने बताया कि भूपेश सरकार ने खुद खनिज परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की सिफारिशें की थीं। 2010 में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने हसदेव अरण्य क्षेत्र को नो-गो जोन से गो एरिया घोषित किया था भूपेश बघेल का पुराना बयान दिलाया याद उसेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार ने 2019 से 2023 के बीच गारे-पेलमा सेक्टर और महाजेंको कोलफील्ड समेत कई परियोजनाओं के लिए सिफारिशें भेजी थीं। इन सभी दस्तावेजों को अब सार्वजनिक कर दिया गया है। उसेंडी ने भूपेश बघेल का पुराना बयान याद दिलाया। बघेल ने कहा था कि कोल ब्लॉक का विरोध करने वाले अपने घरों की बिजली बंद करें। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह अब भी इस विचार के साथ खड़ी है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *