राजस्थान की नीरा राजपुरोहित ने लद्दाख में हुई 43 किलोमीटर मैराथन में मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 35 से 45 उम्र वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही ऑवर ऑल टॉप 10 वुमन ओपन केटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है। नीरा राजपुरोहित ने लेह लद्दाख में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन के बावजूद मैराथन पूरी कर मेडल हासिल किया है। बता दें कि नीरा राजपुरोहित का परिवार मूलत राजस्थान के गुडा बालोतान (जालोर) का रहने वाला है। पति विक्रमसिंह राजपुरोहित बेलगाम (कर्नाटक) में व्यापारी हैं। नीरा इससे पहले भी दिल्ली में 42 किलोमीटर और हैदराबाद में 21 किलोमीटर की मैराथन कर चुकी हैं। नीरा राजपुरोहित ने बताया- मैराथन में जीती हुई राशि से वे गोसेवा और पशु-पक्षी सेवा करती हैं। उन्होंने कहा- आज तक तो मेडल जीते हैं, वो सभी मेरे पति, सास और पूरे परिवार के लिए हैं। जो हमेशा मुझे फिटनेस और मैराथन के लिए प्रेरित करते रहते हैं। मेरे पिता स्व लालसिंह आसाडा चाहते थे कि मै समाज के लिए कुछ करूं। उन्हीं की बदौलत आज ये स्थान हासिल किया है। इन मैराथन में जीते मेडल


