लम्मा पिंड में होला मोहल्ला लंगर श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर शहीद ऊधम सिंह वेलफेयर सेवा सोसायटी ने लम्मा पिंड सुच्ची पिंड नेशनल हाईवे पर श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ संपन्न होने उपरांत जयकारों की गूंज में 14वां होला मोहल्ला लंगर शुरू किया गया।इस मौके संतों महापुरुषों ने इतिहास से संगत को अवगत कराया। इसमें शहर की सामाजिक धार्मिक जत्थेबंदियों और बीबियों द्वारा विशेष रूप से सब्जियां व लंगर की सेवाएं आरंभ की गईं। इस अवसर पर कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि साहिबे कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज द्वारा सजाया गया होला मोहल्ला लंगर हमें जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने और मानवता की सेवा करने का सही संदेश देता है। इस अवसर पर बाबा कुलवंत सिंह, बीबी सुखविंदर कौर जी डेरा बशीरपुरा वाले, हरिंदर सिंह ढींढसा हल्का इंचार्ज उत्तरी जालंधर, जगजीत सिंह, दलजीत सिंह, जगजीत सिंह खालसा, फुम्मण सिंह, सुरिंदर सिंह राज, प्रदीप सिंह, अवतार सिंह, ओम प्रकाश, भजन सिंह, सतनाम सिंह, बहादर सिंह, हरजीत सिंह, विवेक सिंह, हरजीत सिंह सोनी, निर्मल सिंह, सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, अजमेर सिंह बादल, हरजोत सिंह उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *