लर्निंग लाइसेंस: कैंप में आज व कल आवेदन कर सकते हैं

जांजगीर | सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला पुलिस जांजगीर और जिला परिवहन विभाग जांजगीर-चांपा संयुक्त रूप से एचएसआरपी व लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन कर रहे हैं। कैंप का आयोजन 20 जनवरी को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक थाना शिवरीनारायण क्षेत्र, मेला ग्राउंड व 21 जनवरी को थाना पामगढ़ परिसर में किया जाएगा। इस कैंप में लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में दसवीं की अंकसूची की छायाप्रति, राशन कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण (वोटर आईडी/आधार/निवास प्रमाण पत्र), एक पासपोर्ट साइज फोटो और निर्धारित शुल्क देना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *