ललित सिंह डागुर ने संभाला गाडरवारा एसडीओपी का पदभार:बोले- अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण को देंगे प्राथमिकता

ललित सिंह डागुर ने रविवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एसडीओपी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने रत्नेश मिश्रा का स्थान लिया है, जिनका तबादला उप पुलिस अधीक्षक, कटनी के पद पर किया गया है। पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी नवपदस्थ एसडीओपी ललित सिंह डागुर इससे पहले दतिया स्थित 29वीं वाहिनी बिसावल में कार्यवाहक सहायक सेनानी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहां उन्होंने कानून व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला। अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता पदभार संभालने के बाद एसडीओपी डागुर ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अपराधों पर सख्त नियंत्रण रखा जाएगा और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समय पर समाधान किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *