लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी-दामाद को गोली मारी:जलगांव में रिश्तेदार की शादी में फायरिंग की, आरोपी CRPF का रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर

महाराष्ट्र के जलगांव में लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी और दामाद को गोली मार दी। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल है। घटना चोपड़ा शहर की है। घटना के बाद शादी में मौजूद लोगों ने किरण मंगले को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। पुलिस ने किरण को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी किरण मंगले सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर है। उसकी बेटी तृप्ति ने एक साल पहले अविनाश से शादी की थी। शादी के बाद से दोनों पुणे में रह रहे थे।​ घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था कपल
26 अप्रैल की रात तृप्ति और अविनाश एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंगले शादी स्थल पर बंदूक लेकर पहुंचा। उसने अपनी बेटी और दामाद को देखते ही गोली चला दी, जिससे तृप्ति की मौत हो गई और अविनाश घायल हो गया। हमले में एक अन्य महिला भी घायल हुई है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… ऑनर किलिंग का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:बहन का गला घोंटकर की थी हत्या, पिता और भाई पहले ही पकड़े जा चुके ग्वालियर पुलिस ने ऑनर किलिंग के एक पुराने मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी भरत प्रजापति को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भरत पर आरोप है कि उसने अपने पिता राधा किशन और भाई अवधेश के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या की थी। पूरी खबर पढ़ें… सहारनपुर में ऑनर किलिंग की खौफनाक कहानी:सुप्रीम कोर्ट ने कहा-ये गैरइरादतन नहीं, हत्या है; पिता बोले-पुलिस ने फाड़ी तहरीर सहारनपुर में 2 नवंबर 2022 की रात इस्लामनगर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। गांव के युवक जियाउर्रहमान की प्रेमिका के घर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें… ऑनर किलिंग केस में खरगोन के 4 लोगों को उम्रकैद:प्रेम-प्रसंग में हत्या, हादसा बताने के लिए लाश पर चढ़ाई थी पिकअप खंडवा कोर्ट ने ऑनर किलिंग के एक मामले में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में हत्या के लिए सुपारी देने वाला और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शामिल हैं। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था। आरोपियों ने हत्याकांड को हादसा बताने के लिए मृतक के शव को पिकअप वाहन से कुचला था। पुलिस ने अज्ञात शव मिलने पर मामले की जांच की तो कड़ी दर कड़ी जुड़ती गई। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *