लहार थाना टीआई ने ग्रामीणों से किया संवाद:बुजुर्गों से पूछी समस्याएं, अपराध रोकथाम के उपाय सुझाए, लोग बोले- पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए

भिंड जिले के लहार में सामुदायिक पुलिसिंग की अनूठी पहल के तहत लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने गुरुवार सुबह रोहनी जागीर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना और अपराधों पर रोक लगाना है। थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने गांव के बुजुर्गों और अन्य नागरिकों से बातचीत करते हुए गांव में होने वाले विवाद और झगड़ों के कारणों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकतर झगड़े और विवाद शराब के कारण होते हैं। कुछ लोग आसपास के इलाकों से अवैध शराब लाकर गांव में बेचते हैं, जिससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि गांव में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, तो ऐसी घटनाओं में कमी आएगी। बुजुर्गों ने थाना प्रभारी के इस संवाद को सराहा और कहा कि पुलिस के इस तरह के प्रयास से आपसी समझ और शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी। अपराधों पर रोकथाम का प्रयास पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में भिंड पुलिस समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित कर रही है, जो जनता को जागरूक करने के साथ-साथ अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायक हैं। इसी कड़ी में लहार थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे कि किस तरह पुलिसिंग को और बेहतर बनाया जा सकता है। ग्रामीणों में दिखी सकारात्मक प्रतिक्रिया थाना प्रभारी को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस तरह के प्रयासों से जनता को सुरक्षा का अहसास होता है। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने भरोसा जताया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। थाना प्रभारी शर्मा ने गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाने और अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही, ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस पहल से ग्रामीण और पुलिस के बीच तालमेल बढ़ने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *