भिंड जिले के लहार क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों को रोकने के लिए बिजली कंपनी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरा कई दुकानदार घरेलू कनेक्शन का इस्तेमाल कर धड़ल्ले से व्यावसायिक गतिविधियां चलाते पाए गए। बिजली कंपनी की टीम को देखते ही बाजार में हलचल मच गई औक कई दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले। मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की लहार डिवीजन की उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) लक्ष्मी सोवमानी के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर कुशवाहा मार्केट समेत आसपास के बाजारों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन दुकानों पर घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई। इनके खिलाफ हुई कार्रवाई बिजली कंपनी की टीम ने प्रमोद गुप्ता, सुनील शर्मा और मुकेश सिंह राजावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दुकानदारों ने घरेलू कनेक्शन लेकर कमर्शियल बिजली का उपयोग कर रहे थे। आगे भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा बिजली कंपनी की डीजीएम लक्ष्मी सोवमानी ने कहा कि बाजार बंद होने के कारण बड़े पैमाने पर कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक बिजली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


