रांची | डॉ. आंबेडकर की जयंती व पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी, पूर्व सांसद एके राय व पूर्व विधायक शहीद महेंद्र सिंह की याद में सोमवार को लहू बोलेगा स्वैच्छिक रक्तदान संगठन की ओर से जननेताओं के नाम प्रथम सम्मान समारोह सत्य भारती सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए। संगठन के संस्थापक नदीम खान, माले के पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य अनंत गुप्ता ने तीनों कॉमरेड के जीवन और संघर्ष से अवगत कराया। झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के 27 विभूतियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो से मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मौके पर पत्रकार फैसल अनुराग, सोशल एक्टिविस्ट पत्रकार सुधीर पाल, शुवेंदु सेन,अधिवक्ता शादाब अंसारी, एम जेड खान,अनंत गुप्ता, कुमार वरुण, पॉवेल कुमार, रक्तवीर सपन महतो, रक्तवीर सूरज, रक्तवीर के शाहिद एवं 14 व्यक्तित्व शामिल थे।


