लांजी के जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन:पुलिस ने नक्सलियों को घेरा, लेकिन फायरिंग कर भाग गए

लांजी के जंगल में एक बार फिर नक्सली हलचल तेज हो गई है। शनिवार की सुबह नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिलने पर हॉकफोर्स की पार्टी जंगल में सर्चिंग के लिए उतरी थी। इसी दौरान शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे धारमार-केराटोला के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों का दर्रेकसा दलम के सदस्यों से आमना-सामना हो गया। जवानों को देखकर पहाड़ी की ओट से 10 से 12 नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने भी करीब आधे घंटे तक जवाबी फायरिंग की। इसके बाद नक्सली पहाड़ी से नीचे की ओर भाग निकले। नक्सलियों का पीछा करते पुलिस टीम भी पहाड़ी के नीचे उतरी। पुलिस टीम जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन चला रही हैं। इस टीम में खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के जवान भी शामिल हैं। मप्र-छग के सुरक्षा बल का स्पेशल ऑपरेशन
सीमावर्ती खैरागढ़ व लांजी के जंगल के बीच नक्सलियों को घेरने के लिए मप्र और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बल के जवान जंगल में स्पेशल ऑपरेशन चला रहे हैं। एसपी नगेंद्र सिंह ने बताया कि नक्सलियों के भाग जाने के बाद मौके से जवानों ने राशन समेत दैनिक जरूरत का अन्य सामान बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *