लाइसेंसिंग अथॉरिटी का सहयोग करेंगे केमिस्ट

जालंधर | जिला केमिस्ट्स एसोसिएशन, यूनाइटेड फार्मासिस्ट एलायंस सोसाइटी और मेहतपुर केमिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से नए जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी सुधा बहल के पदभार संभालने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेडीसीए के प्रधान सुनील डांग, महासचिव कपिल अरोड़ा, मेहतपुर केमिस्ट्स एसोसिएशन के प्रधान जगदीश क्वात्रा, यूपीएएस के चेयरमैन हरविंदर कमल, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी जसविंदर पॉल, फाइनेंस सेक्रेटरी राकेश आहूजा, जगदीश कटारिया, मनीष कौशल, विनय शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया, परमिंदर सिंह, अमित बंसल और सीनियर असिस्टेंट दिनेश भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने सुधा बहल को फार्मेसी क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सभी साथियों तक पहुंचाने की बात भी कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *