लाजवंती फाउंडेशन उठाएगी दो बेटियों की पढ़ाई का खर्च

जालंधर | आईएमए हाउस में विश्व साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें प्रधान डॉ. एमएस भुटानी ने सभी का स्वागत किया। सचिव डॉ. पूजा कपूर ने केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती दो बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाने की बात कही। यही लाजवंती अस्पताल के डॉ. विजय वासुदेव ने कहा कि हमारी लाजवंती फाउंडेशन इन लड़कियों की पूरे साल की फीस देगी। इस पहल के पीछे विनोद अरोड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आईएमए ने परिवार को राशन सामग्री भी दी। प्रधान भुटानी ने कहा कि विश्व साक्षरता दिवस मनाने का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में साक्षरता के स्तर को सुधारना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *