लाटाबोड़| राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला लाटाबोड़ में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मितानिनों ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों को फाइलेरिया रोधी दवा एवं कृमि की गोली खिलाई। उन्हें इस गंभीर बीमारी के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना इसका उद्देश्य है।


