लाठी-कुल्हाड़ी से मारा, दो सगे भाई समेत तीन गंभीर:सतना में पट्टे की जमीन का विवाद; घायलों को रीवा रेफर किया

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के त्योंधरी गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। रविवार को खेत की जुताई के दौरान हुए इस विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान त्योंधरी निवासी रामबहोरन सिंह (48) और उनके छोटे भाई ब्रजनंदन सिंह (45) के रूप में हुई है। दोनों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को सतना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। लड़ाई की वजह पट्टे की जमीन
विवाद की जड़ पट्टे की एक जमीन बताई जा रही है, जिस पर दूसरे पक्ष ने कथित तौर पर कब्जा कर रखा है। इस जमीन पर न्यायालय ने पहले ही यथास्थिति (स्टे) का आदेश दिया था। इसके बावजूद आरोपी पक्ष जमीन की जुताई कर रहा था। जब रामबहोरन सिंह और उनके भाई उन्हें रोकने पहुंचे, तो उन पर हमला कर दिया गया। घायल पक्ष ने मोहित सिंह, सुमेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह और संतोष सिंह सहित कुछ अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमलावर पहले से ही हथियारों से लैस होकर आए थे और उन्होंने जान से मारने की नीयत से वार किए। सूचना मिलने पर रामपुर बाघेलान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि विवाद की स्थित का पता चलने पर पुलिस मौके पर समझाइश के लिए गई थी। लेकिन दोनों पक्ष के। लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *