झारखंड के लातेहार में अवैध मकान निर्माण को रोकने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जालिमखुर्द गांव में रविवार रात को पुलिस टीम पहुंची थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल लातेहार में चल रहा घायलों में एसआई विक्रांत उपाध्याय, राजा दिलावर, सुरेंद्र कुमार महतो, रमाकांत गुप्ता, एएसआई मनीष राय, कुबेर प्रसाद और सिपाही प्रवेश यादव शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल लातेहार में चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है गिरफ्तार आरोपियों में रौशन कुमार, पिंटू कुमार, सुनिल कुमार, पंकज कुमार और जितेन्द्र कुमार साव शामिल हैं। सभी आरोपी जालिमखुर्द गांव के निवासी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि लातेहार थाने में कांड संख्या 104/25 के तहत हथियार लूटने, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


