लातेहार में दो हाईवा की भीषण टक्कर:एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर; जेसीबी से निकाला गया फंसा हुआ शव

झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारियातू थाना क्षेत्र के बरनी यादव पेट्रोल पंप के पास एनएच-22 पर दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान केरेडारी निवासी मोहम्मद सोहैल अंसारी के रूप में हुई है, जो हाईवा (JH 09 BG 2028) चला रहे थे। दूसरे हाईवा (JH 02 BP 5359) के चालक मिथिलेश कुमार को गंभीर हालत में बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वाहनों के कैबिन के परखच्चे उड़े टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सोहैल का शव हाईवा में फंस गया था, जिसे जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, एक हाईवा केडी पांडु से कोयला लेकर टोरी साइडिंग जा रहा था, जबकि दूसरा वाहन टोरी साइडिंग से खाली होकर केडी की ओर लौट रहा था। बारियातू थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का नेतृत्व किया। दुर्घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटा दिया गया है, ताकि यातायात सुचारू रह सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *