लातेहार में पीएलएफआई का एक उग्रवादी गिरफ्तार:देसी कट्टा, 7 गोली बरामद; तीन जिलों में 20 आपराधिक मामले हैं दर्ज

लातेहार पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी कैला यादव उर्फ संदीप पिता भागीरथ यादव (हेडेम, पांकी, पलामू) का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के पास से की गई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा व सात जिंदा गोली बरामद किया है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के उग्रवादी कैला यादव किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए शामिल हुए हैं। इसके बाद बरवाडीह एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा डोंकी गांव के आसपास रेकी कर छापेमारी की गई। इसमें उग्रवादी कैला की गिरफ्तारी की गई। लंबे समय से फरार चल रहा था कैला यादव गिरफ्तार उग्रवादी पिछले कई वर्षों से लातेहार, पलामू, चतरा जिले में आगजनी, फायरिंग, लेवी वसूलने का काम कर रहा था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कैला पर लातेहार, पलामू, चतरा जिले के विभिन्न थानों में 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *