लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़:5 लाख का इनामी मनीष यादव ढेर; 10 लाख का इनामी कुंदन खेरवार गिरफ्तार

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें भाकपा माओवादी के 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को ढेर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया है। इलाके में चल रहा सर्च अभियान मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मनीष यादव अपने दस्ते के साथ जंगल में घूम रहा था। इसकी सूचना लातेहार पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर नक्सलियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही माओवादियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में मनीष यादव को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस की चर्च अभियान जारी है। पुलिस ने मौके से दो ऑटोमैटिक राइफल भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुलिस को मिल रही है लगातार उपलब्ध पुलिस ने लगातार को बड़ी उपलब्धि मिल रही है। दो दिन पहले ही सदर थाना क्षेत्र के ईचाबार जंगल में पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जेजेएमपी के सुप्रीमो 10 लाख के ईनामी पप्पू लोहरा व 5 लाख के ईनामी प्रभात गंझू को मार गिराया गया था। इसके दो दिन ठीक बाद माओवादियों के आतंक का पर्याय बन मनीष यादव को मार गिराया गया है। जबकि कुख्यात नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार किया गया है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस ने जिले में एंटी नक्सल अभियान को लेकर तेज कर दी है। ———————————- इसे भी पढ़ें….. 10 लाख का इनामी JJMP सुप्रीमो पुलिस मुठभेड़ में ढेर:2 अन्य नक्सली भी मारे गए, लातेहार के ईचाबार जंगल में एनकाउंटर लातेहार जिले के लिए आतंक का पर्याय बने जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो नक्सलियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जाता है कि लातेहार थाना क्षेत्र के ईचाबार जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (JJMP) का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और पांच लाख का इनामी नक्सली सबजोनल कमांडर प्रभात गंझू मारा गया है जबकि एक नक्सली घायल है। जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *