लातेहार में भर्ती कैंप में 44 को मिली नौकरी, 58 का किया गया शॉर्टलिस्ट

भास्कर न्यूज | लातेहार जिला खेल स्टेडियम परिसर में जिला नियोजन कार्यालय लातेहार की ओर से सोमवार को भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया। कैम्प में निजी क्षेत्र की छह कंपनियों ने भाग लिया। इनमें होंडा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कृष्णराजपुरम बेंगलुरु, एसके सेफ्टी विंग्स प्राइवेट लिमिटेड तमिलनाडु, सिटी हॉस्पिटल लातेहार, इंडिगो सिक्योरिटी फोर्स लातेहार, उषा मोटर्स लातेहार और प्रणब नमन मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड रांची शामिल थीं। इन कंपनियों ने लाइन ऑपरेटर, प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव, क्वालिटी चेक, मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, पेंटर, एसोसिएट, एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, गनमैन, हाउस कीपर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर रिलेशन एग्जीक्यूटिव, फ्लोर सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ट्रिपर ड्राइवर जैसे पदों के लिए भर्ती की। करीब 250 युवक-युवतियों ने कैम्प में हिस्सा लिया। इनमें से 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 58 अभ्यर्थियों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कार्यालय युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयासरत है। आगे भी ऐसे भर्ती कैम्प और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी योजना, सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना और बिरसा योजना की जानकारी दी। युवाओं से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *