लातेहार में भाई ने गोली मारकर की युवक की हत्या:दोनों गए थे बारात में, सुबह तालाब के पास ले जाकर मारी गोली; पिस्टल लहराता हुआ भागा

लातेहार में शुक्रवार को एक युवक की उसके ही चचेरे भाई ने गोली माकर हत्या कर दी। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के सोंस गांव की है। दोनों ही रात में गांव के ही एक युवक की बारात में गए थे और सुबह यह वारदात हुई। आरोपी को लोगों ने पिस्टल लहराते भागते हुए भी देखा। आरोपी अमृत उरांव फरार है मृतक की पहचान उपेंद्र उरांव (32) पिता कालेश्वर उरांव के रूप में हुई है। वह जालिम कला, जोभिया, लातेहार का रहने वाला था। वहीं, आरोपी अमृत उरांव फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। शौच के बहाने तालाब की ओर ले गया घटना की पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर हल्की बहस हुई थी। गुरुवार की शाम जोभिया गांव के पड़या उरांव के पुत्र अमन उरांव के घर से चंदवा के सोंस गांव में शिव मंगल उरांव के घर बारात गई थी। रात में शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार की सुबह अमृत उरांव, उपेंद्र उरांव को शौच के बहाने तालाब की ओर ले गया। उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई वहां कनपटी में सटाकर एक गोली मार दी। गोली लगते ही उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए भाग गया। गांव के लोगों ने उसे भागते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। इधर, घटना के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन का आठ साल का एक बेटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *