लातेहार में हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर:25 वर्षीय युवक की रिम्स में मौत, दूसरा गंभीर, स्थानीय लोगों में आक्रोश

झारखंड के लातेहार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार की देर शाम बालूमाथ-हेरहंज स्टेट हाइवे 10 पर ब्रह्मोरिया बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ। हादसे में ब्रह्मबोरिया, हेरहंज निवासी 25 वर्षीय शिवराज भगत की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार हूंबू, हेरहंज के 20 वर्षीय धर्मेंद्र भगत का रिम्स रांची में इलाज जारी है। बालूमाथ की ओर जा रहे थे बाइक सवार जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक से बालूमाथ की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया। शिवराज को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि धर्मेंद्र के पैर और हाथ में गंभीर चोटें हैं। हेरहंज थाना प्रभारी केपी सिंह के अनुसार, पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *