लापता नाबालिग सलकनपुर में मिली, युवक गिरफ्तार:लड़की के बयान पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी को भेजा जेल

सीहोर के भैरुंदा से लापता नाबालिग लड़की को सलकनपुर में मिली है। पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि निलेश नामक एक लड़का उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से कहीं ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। नाबालिग बालिका को आरोपी निलेश पिता लखनलाल यादव (उम्र 23) निवासी छिदगांव काछी के पास मिली। आरोपी पर बालिका के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी निलेश को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे वारंट पर उपजेल भैरुंदा भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *