खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना के केउटखालीसा इलाके में एक लापता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद एक जलाशय से बरामद हुआ। मृतक का नाम प्रशांत महापात्र (50 वर्ष )है। वह अपने घर से किसी काम से निकला था और उसके बाद वह लापता हो गया। स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम शव को जलाशय में गिरा हुआ देखा था। घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम नहीं हो पाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


