लापरवाही : खंडवाला चौक पर लगी रेहड़ियों के कारण फैल रही गंदगी

हल्की सी बारिश होने पर ही खंडवाला चौक जलमग्न हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर जमा पानी और गंदगी का ढेर बीमारियों को न्योता दे रहा है। इस चौक पर लगी खाने-पीने की रेहड़ियां भी इस समस्या को बढ़ा रही हैं। लोग यहां खाकर डिस्पोजेबल प्लेटें और कचरा सड़क पर ही फेंक देते हैं। पानी की निकासी न होने से यह गंदगी जमा होती रहती है और बदबू फैलाती है, जिससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोग और यहा‌ं से गुजरने वाले यात्री इस बदहाली से परेशान हैं, लेकिन रेहड़ी वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। रात के समय ये रेहड़ियां सड़क तक फैल जाती हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है। न पुलिस और न ही नगर निगम इस पर कोई ध्यान दे रहा है, जो प्रशासन की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *