लापरवाही: तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे तोड़े, बच्चों ने भागकर बचाई जान

भास्कर न्यूज | डौंडी सोमवार को नगर के जवाहर पारा चौक पर माइंस से लौह अयस्क लेकर आ रहा तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इस टक्कर से आसपास के तीन-चार खंभों की तारें क्षतिग्रस्त हो गईं और डौंडी नगर की पूरी बिजली बंद हो गई। हादसे के वक्त खंभों के पास खेल रहे पांच बच्चे ट्रक को अपनी ओर आता देख भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। यदि कुछ सेकेंड की देरी होती तो भारी जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि माइंस से लौह अयस्क ढोने वाले ट्रक नगर के भीतर बेलगाम दौड़ रही हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नागरिकों ने तत्काल स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र नेताम मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ ब्रेकर निर्माण को लेकर चर्चा चल रही है और कवर्धा से सुकमा तक डिवाइडर निर्माण की प्रक्रिया जारी है। नगर के व्यापारी संघ और मोहल्लेवासियों ने कहा कि यदि डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तो हादसे रुकना मुश्किल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *