लायंस क्लब के सदस्यों ने संरक्षित क्षेत्र में लगाए मौसंबी और आम के 75 पौधे

भास्कर न्यूज | कवर्धा लायंस क्लब ने सीनियर सिटीजन समिति के संरक्षक और लायन अध्यक्ष एमजेएफ लायन प्रेमचंद श्रीश्रीमाल के 75वें जन्मदिन पर उनके फार्म हाउस में 75 पौधे रोपे। इनमें मौसंबी, अल्फांसो आम और केसर आम के पौधे शामिल हैं। सभी पौधों को संरक्षित किया गया। इसी के साथ क्लब ने वर्षा ऋतु में वृहद पौधरोपण की शुरुआत कर दी। लायंस इंटरनेशनल के सिग्नेचर प्रोग्राम के तहत हर साल बारिश में क्लब संरक्षित क्षेत्र में करीब 300 पौधे लगाता है। पिछले 20 वर्षों से यह अभियान लगातार चल रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रेमचंद श्रीश्रीमाल, सुशीला श्रीश्रीमाल, डॉ. अतुल श्रीश्रीमाल, डॉ. संगीता श्रीश्रीमाल, नीरज मनजीत छाबड़ा, हरीश गांधी, धनसुख पटेल, रामेश्वर गुप्ता, आनंद दानी मौजूद रहे। इनके अलावा सीनियर सिटीजन समिति के अध्यक्ष मदन तंबोली, एसएस जैन, प्रकाश गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज सिंह ठाकुर, प्रभाकर शुक्ला, बलदाऊ सोनी सहित कई वरिष्ठजन भी शामिल हुए। 20 साल से चला रहे अभियान, लगाते हैं 300 पौधे: लायंस पार्क नाम से ऑक्सीजोन बनाया वर्ष 2017 में रायपुर रोड के किनारे ग्राम मगरदा में जिला प्रशासन के सहयोग से लायंस पार्क नाम से ऑक्सी जोन बनाया गया। यहां जामुन के 450 पौधे लगाए गए थे। हर साल अलग-अलग प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए जाते हैं। अब ये पौधे पेड़ बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *