रांची | लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंजली साहू ने अपना सहयोग दिया। लायंस क्लब की ओर से जरूरतमंदों को बढ़ते ठंड से बचाव के लिए यह पहल की गई। संचालन रीना अग्रवाल ने किया। मौके पर सुमिता बेदी, सीमा सिंह, संजीवनी साहू, हेमा बांका, अंजली साहू, सिंधु बाला, नीलम कुमारी शामिल थी।


