लायंस क्लब ने जरूरतमंदों को दिया राशन

जालंधर | लायंस क्लब जालंधर ने वीरवार को फूड फॉर हंगर के तहत प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में राशन वितरण किया गया। इसके मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान सुरिंदर कौर थीं। लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में 13 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू ने मुख्य मेहमान व आए हुए सदस्यों का स्वागत किया। प्रोजेक्ट हर्षवर्धन शर्मा ने मास्टर तेजस के जन्मदिन पर सहयोग कर किया। सुरिंदर कौर चौधरी ने प्रधान सिद्धू की अगुवाई में किए जा रहे समाज सेवा के प्रोजेक्ट को सराहा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर हर्षवर्धन शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। यहां प्रथम लायन लेडी रमनदीप कौर, हरसा सिद्धू, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, सचिव परमजीत सिंह सैनी, पीआरओ सुरिंदर सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ सैनी, हर्षवर्धन शर्मा, एके बहल, सेवा सिंह, खुुशपाल सिंह मौजूद थे। क्लब पदाधिकारी लायंस भवन में जरूरतमंदों को राशन देते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *