रांची | लायंस क्लब ऑफ रांची की बैठक रविवार को हुई। लायंस क्लब ऑफ रांची की यात्रा का विवरण पूर्व जिलापाल विनोद गढ़यान ने प्रस्तुत किया। सचिव मनीष गाड़ोदिया ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह की मुख्य अतिथि शुभ्रा मजूमदार द्वितीय जिलापाल थीं। कार्यक्रम के संयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि ग्रामीण इलाके के 50 जरूरतमंदों को व्हील चेयर और कंबल प्रदान किया गया है। संजीवनी संस्था का भी इसमें योगदान रहा। मौके पर अध्यक्ष अरुण सिंह, ज्वाइंट चेयरपर्सन आशा अरोड़ा, पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. हरमिंदर बीर सिंह व अन्य थे।


