लायंस क्लब विशाल ने गांधी और शास्त्री जयंती मनाई

भास्कर न्यूज | फाजिल्का समाजसेवी संस्था लायंस क्लब फाजिल्का की ओर से शास्त्री चौक पर गांधी जयंती और शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान एडवोकेट आलोक कटारिया ने की। इस मौके लायंस जिला 321 एफ के जोन चेयरमैन संजीव ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके क्लब के समूह सदस्यों ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने महात्मा गांधी को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को याद किया। प्रधान एडवोकेट आलोक कटारिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को आज़ादी दिलाई और उनका जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को एक नई दिशा दी और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली हम सबके लिए अनुकरणीय है। इस मौके क्लब के सचिव राजीव कुक्कड़, कैशियर गौरव कुक्कड़, चेयरमैन नरेंद्र सचदेवा, प्रोजेक्ट सचिव नीरज शर्मा, अशोक वाट्स, एडवोकेट शेखर छाबड़ा, प्रिंसिपल अश्विनी आहूजा, इंजी. प्रदीप सेठी, कुलदीप ग्रोवर, महेश बब्बर आदि हाजिर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *