लालजी का खेड़ा में नानीबाई का मायरा महोत्सव को लेकर आमंत्रण कथाएं शुरू

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ अगले माह 11 से 14 जनवरी तक लालजी का खेड़ा में नानीबाईका मायरो महोत्सव व हरिनाम सत्संग व संकीर्तन कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके तहत गांव-गांव, ढाणी में सत्संगी पहुंच कर पीले चावल देकर श्रद्वालुओं को आमंत्रण दिए जा रहे हैं। हरि बोल प्रभात फेरियां भी निकाली जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि अगले माह नंदनी गौशाला ग्राम लालजी खेड़ा में प्रशासनिक संत हरे कृष्ण प्रभु राकेश पुरोहित के सानिध्य में होने वाले महोत्सव के पोस्टर के विमोचन के साथ ही ग्राम लालजी का खेड़ा, बोजुंदा, पंचवटी आदि जगहों पर हरिनाम सत्संग, कीर्तन के आयोजन किए गए। इसके साथ ही आमंत्रण कथाओं के आयोजन भी हो रहे हैं। ग्राम लाल जी के खेड़ा, लक्ष्मीपुरा एवं बराड़ा में सुबह प्रभात फेरी छह से सात बजे तक निकाली जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालु भाग ले रहे हैं। आमंत्रण कथाओं में लालजी खेड़ा की टीम भी पहुंच रही है। पोस्टर का वितरण कर पीले चावल आमंत्रण के लिए दिए जा रहेहैं। गो सेवार्थ मायरा महोत्सव को लेकर ग्राम वासियों एवं आम लोगों में खासा उत्साह सामने आ रहा है। कथा स्थल पर भी तैयारियां शुरू हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *