लालबर्रा ने बम्हनी को हराकर जीता खिताब:बालाघाट में दो दिवसीय अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता; 32 टीमों ने लिया था हिस्सा

बालाघाट में आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार रात खेला गया। इसमें लालबर्रा की टीम ने बम्हनी को हराकर खिताब अपने नाम किया। लालबर्रा प्रतियोगिता की विजेता बनी, जबकि बम्हनी उपविजेता रही। विजेता, उपविजेता और रनरअप टीमों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। लामता सरपंच हुलासमल कोचर और समाजसेवी शत्रुघन ठाकरे की ओर से क्रमशः 11 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपए के पुरस्कार दिए गए। यह पुरस्कार तहसीलदार डी.एस. मेरावी और अन्य अतिथियों के हाथों वितरित किए गए। लालबर्रा और बम्हनी के बीच खेला गया फाइनल मैच लामता के बगीचाटोला में आयोजित इस प्रतियोगिता में सिवनी, नैनपुर, मलाजखंड, केशलई, डोंगरिया, उड़दना, उगली, झितर्रा, बावली, पुतर्रा, लामता, लालबर्रा, बम्हनी, भोंड़वा सहित विभिन्न स्थानों से कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग मैचों के बाद 16 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, जिसके बाद 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अंततः लालबर्रा और बम्हनी के बीच फाइनल मैच खेला गया। इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ लामता सरपंच हुलासमल कोचर, थाना प्रभारी नितिन पटले, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और लामता कबड्डी टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *