बांसवाड़ा। लालावाड़ा पंचायत में समाज सुधार को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने को लेकर चर्चा की गई। इसके तहत शादी समारोह में शराब पीने पर रोक लगाई गई। साथ ही डीजे और कैमरे पर भी अंकुश लगाया गया। ग्राम पंचायत लालावाड़ा के जन प्रतिनिधि, बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर निर्णय लिया।


