लालसोट में मनरेगा बचाओ संग्राम:पूर्व मंत्री ने बीजेपी पर साधा निशाना, गांव-गांव जाकर करेंगे जनसंपर्क

लालसोट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के नेतृत्व में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का शनिवार को आगाज हुआ। शहर की संस्कृत पाठशाला में आयोजित एक बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीणा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा-यह अभियान अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जन आंदोलन है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से मनरेगा के मुद्दे पर सीधा संवाद कर रहे हैं और उन्हें जागरूक कर रहे हैं। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम जनसंपर्क अभियान’ चलाया
​​​​​​​मीणा ने जानकारी दी कि 19 जनवरी से 27 जनवरी तक लालसोट विधानसभा क्षेत्र में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम जनसंपर्क अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव में जाकर आमजन को मनरेगा के तहत उनके अधिकारों और सरकार की वर्तमान नीतियों से अवगत कराया जाएगा। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि मनरेगा गरीब और मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन भाजपा सरकार इसे धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों को काम मांगने पर काम नहीं मिल रहा है, और जहां काम मिल भी रहा है, वहां भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। परसादी लाल मीणा ने दावा किया कि मनरेगा का मुद्दा आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के लिए चुनौती बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *