लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई:जीवन में सादगी का सबक शास्त्री से सीखें श्रमिक : गुप्ता

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के श्रमिकों ने शनिवार को देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई। पिपलानी स्थित शास्त्री पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गुप्ता ने शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक जीवन में सादगी का सबक शास्त्री से सीखें। देश के प्रधानमंत्री रहते हुए भी शास्त्री ने सादगीपूर्ण जीवन जिया। उनकी ईमानदारी का उदाहरण देते हुए गुप्ता ने बताया कि एक बार जब उनके बेटे ने उनकी अनुपस्थिति में सरकारी वाहन का उपयोग किया, तो वापस लौटने पर उन्होंने अपने वेतन से पूरा भुगतान किया। शास्त्री के ‘जय जवान जय किसान’ के नारे का स्मरण करते हुए उन्होंने बताया कि जब देश में अन्न की कमी थी, तब उन्होंने देशवासियों से एक वक्त का भोजन त्याग देने की अपील की थी, जिसका लोगों ने सम्मान किया। शास्त्री मार्केट के वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र कौशल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीएन उपाध्याय, लोकेंद्र शेखावत, नरेश जादौन, हरिराम प्रजापति, नारायण बरखानिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *