लाहौल स्पीति जिला की कमान लेडी ऑफिसर्स को:MLA, DC-SP और दोनों SDM भी महिलाएं; हिमाचल ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

हिमाचल सरकार ने ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति लेडी ऑफिसर्स के हवाले कर दिया है। लाहौल स्पीति की इकलौती सीट पर विधायक पहले ही महिला थी। अब डीसी भी महिला अधिकारी को लगाया है। जिला की एसपी भी दो महीने पहले ही महिला अधिकारी को बनाया गया है। लाहौल स्पीति के दोनों सब डिवीजन केलांग और काजा की प्रमुख भी महिला अधिकारी ही है। यानी सुक्खू सरकार ने दुर्गम जिला लाहौल स्पीति की कमान पूरी तरह महिलाओं के हाथ में सौंप दी है। बताया जा रहा है कि पूरे देश में लाहौल स्पीति शायद पहला ऐसा जिला है, जहां विधायक से लेकर डीसी, एसपी और एसडीएम भी महिलाएं बनाई गई हैं। किरण भड़ाना की पहली बार DC के तौर पर तैनाती राज्य सरकार ने 2017 बैच IAS अधिकारी किरण भड़ाना को बीते कल ही DC लाहौल स्पीति लगाया है। DC के तौर पर किरण भड़ाना की यह पहली पोस्टिंग है। अभी तक किरण भड़ाना डायरेक्टर सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट थी। 2 महीने पहले दबंग इल्मा को SP लगाया राज्य की सुक्खू सरकार ने दो महीने पहले ही कांग्रेस विधायक से भिड़ने वाली इल्मा अफरोज को भी लाहौल स्पीति जिला पुलिस प्रमुख बनाया है। इल्मा अफरोज इससे पहले SP बद्दी रह चुकी हैं। यहां पर इल्मा ने कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी की पत्नी की गाड़ियों के चालान किए थे। इसके बाद वह पूरे देशभर में चर्चा में आई थी और उनकी पोस्टिंग का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। कोर्ट से केस डिसाइड होने के बाद सरकार ने इल्मा को SP लाहौल स्पीति लगाया था। केलांग डिवीजन की SDM आकांक्षा शर्मा को बनाया लाहौल स्पीति के केलांग सब डिवीजन में SDM भी दो दिन पहले ही HAS अधिकारी आकांक्षा शर्मा को लगाया गया है। अभी यहां रजनीश SDM के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। अब सरकार ने रजनीश की जगह आकांक्षा को सब डिवीजन का प्रमुख बनाया है। काजा डिजीजन की मुखिया शिखा लाहौल स्पीति में दूसरा सब डिवीजन काजा है। काजा की SDM भी महिला HAS अधिकारी शिखा है। वह 2021 बैच की HAS अधिकारी है। यहीं नहीं लाहौल स्पीति की जनता ने बीते साल मई में संपन्न विधानसभा उप चुनाव में विधायक भी महिला अनुराधा राणा को बनाया है। हिमाचल का सबसे दुर्गम जिला हैं लाहौल स्पीति हिमाचल में लाहौल स्पीति सबसे दुर्गम जिला है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से कई चुनौतियां रहती है। जिला के कई क्षेत्र भारी बर्फबारी के कारण चार से पांच महीने तक शेष दुनिया से कट जाते हैं। हालांकि अटल टनल बनने के बाद दुर्गम क्षेत्र के लोगों का जन जीवन थोड़ा सामान्य हुआ है और इनकी परेशानियां भी कम हुई है। ​​​​​​लाहौल-स्पीति हिमाचल का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला जिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *