लिंक एक्सप्रेस को सवा दो घंटे रोक दिया टिटलागढ़ में

कोरबा | विशाखापट्‌टन से कोरबा आने वाली 18518 लिंक एक्सप्रेस को टिटलागढ़ में सवा दो घंटे तक रोके रखा गया। जिससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से 1.45 घंटा विलंब कोरबा पहुंची। इस गाड़ी के यहां पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11.15 बजे है, लेकिन विलंब होने के कारण यहां दोपहर 1 बजे पहुंची थी। समय पर चल रहे इस गाड़ी को टिटलागढ़ में क्यों रोका गया था इसका कारण रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों के पास भी नहीं रहा। लेकिन यात्रियों को उसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ा। जब इस संबंध में ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर डिवीजन में सीनियर डीओएम तन्मय मुखोपाध्याय से कारण जानने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने जानकारी नहीं होनी की बात कही। साथ ही इस संबंध में पीआरओ से बात करने कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *