लिफ्ट के बहाने दो स्टूडेन्ट को कार में बैठाकर मारपीट:भाग कर जान बचाई, धमकाने का भी लगाया आरोप, बहन ने कराई FIR

स्कूल से लौट रहे दो स्टूडेन्ट्स को लिफ्ट देने के बहाने में कार में बैठाने और डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। स्टूडेन्ट्स का आरोप है कि आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वे कार से उतर भागे और घर पहुंचे। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बहन ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई व दोस्त शुक्रवार को झड़वासा स्कूल की छुट्‌टी होने पर करीब चार बजे लौट रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट के लिए एक कार को रोका। कार में बैठे लोगों ने बैठा लिया और बाद में धमकाने लगे। दोनों के हाथ से कडे़ उतरवा लिए। इस दौरान बोला कि बिजयनगर में हमारे साथ जो किया, उसका बदला लेंगे और काटेगे मारेगे। बाद में उन लोगों ने कार मोतीपुरा नहीं रोकी और नसीराबाद रामसर चुंगी बुचर खाने में ले गए। उस दौरान फोटो-वीडियो भी लिए। रास्ते में ही कुछ लोगो को फोन करके बुलाया, जिसमे एक स्कुटी पर आया। उन लोगों के हाथों मे पेचकस भी थे। वो कार की डिग्गी से कुछ निकालने गए, तब दोनों कार से निकलकर भागे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *