लिफ्ट लगाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी:आरोपी ने आधा अधूरा काम करके छोड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुर्ग जिले के सुपेला थाने में स्कोन इलिवेटर के डायरेक्टर विजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। विजय ने तीन लिफ्ट लगाने के नाम 25 लाख रुपए से अधिक का सौदा किया, लेकिन रकम लेने के बाद भी काम नहीं किया। नेहरु नगर पश्चिम निवासी संजय कुमार अग्रवाल (58 साल) ने ने विजय सिंह के खिलाफ सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में पुलिस को बताया कि वो नेहरू नगर स्थित अपने मकान 2/3, 2/5 में लिफट लगवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने स्कोन इलिवेटर कंपनी के डायरेक्टर विजय सिंह से बात की थी। विजय सिंह ने लिफ्ट लगाने का काम लिया और दोनों पार्टी के बीच अनुबंध भी किया गया था। विजय सिंह ने अनुबंध के हिसाब से तीनो लिफ्ट का पूरा पैसा ले लिया। इसके बाद उसने आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया। पैसा मांगने पर ना तो उसने पैसा दिया। ना काम शुरू किया और ना पार्टी का फोन उठा रहा है। इस तरह हुआ था अनुबंध पुलिस ने जांच में पाया कि नेहरु नगर स्थित भवन 2/3, 2/5, नेहरु नगर (पश्चिम) भिलाई में निर्मित भवन में लिफ्ट लगाने के लिये स्कोन इलिवेटर के डायरेक्टर विजय सिंह से अलग अलग दिनांक में अनुबंध किये गये थे। पहला अनुबंध 7 अगस्त 2023 को हुआ था। इसके लिए विजय ने पार्टी से 5 लाख 25100 रुपए एडवांस ले लिया था। इसके बाद दूसरा अनुबंध 10 सितंबर 2023 को हुआ। इसके लिए 9.90 लाख रुपए की बात हुई पार्टी ने पूरा पैसा दे दिया। तीसरा अनुबंध 8 फरवरी 2024 को हुआ। इस लिफ्ट के लिए 7.27 लाख रुपये की बात हुई पैसा लेने के बाद भी काम नहीं किया गया। पूरी रकम लेकर भी नहीं किया काम सुपेला पुलिस ने जांच में पाया कि विजय सिंह ने तीनो लिफ्ट का पैसा एग्रीमेंट के मुताबिक अलग-अलग डेट में संजय कुमार अग्रवाल से ले लिया। इसके बाद भी उसने काम नहीं किया है और पूरी रकम गबन कर लिया। इसके बाद अब वो ना तो काम कर रहा है ना फोन रिसीव कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *