लियाफी गिरिडीह शाखा की समीक्षा

भास्कर न्यूज | गिरिडीह लियाफी गिरिडीह शाखा की ओर से रविवार देर शाम कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के आवासीय कार्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक गत 24 जनवरी को खंडोली में आयोजित एपीपी डे सह सम्मेलन की समीक्षा के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह शाखा के अध्यक्ष दुलारचंद यादव ने की। कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने एपीपी डे सह सम्मेलन से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। समीक्षा के क्रम में सभी सदस्यों ने सम्मेलन की सफलता पर संतोष व्यक्त किया और आयोजन से जुड़े सकारात्मक पहलुओं की सराहना की। दुलारचंद यादव ने कहा कि एपीपी डे सह सम्मेलन लियाफी गिरिडीह शाखा के लिए ऐतिहासिक और यादगार साबित हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर खुशी जाहिर की कि लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी शंकर शुक्ला पहली बार गिरिडीह पहुंचे और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। समीक्षा बैठक में कार्यक्रम प्रभारी जगदीश कुमार, संगठन सचिव संतोष भदानी सहित लियाफी गिरिडीह शाखा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *