रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भूला गांव के लिलुड़ी बडली में एक युवक का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी जसपाल के रूप में हुई है। जसपाल घूम-घूमकर कॉस्मेटिक आइटम बेचने का काम करता था। जांच के दौरान शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस का हत्या का शक गहरा गया है। शव की पहचान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हो सकी। पुलिस ने शव को रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने और उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


