लिवइन पार्टनर ने हत्या कर फ्रिज में लाश रखी:देवास में 9 महीने बाद बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई; किराए से रहते थे

देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश के मामले में खुलासा हो गया है। महिला की 9 महीने पहले हत्या की गई थी। आरोप उसके लिवइन पार्टनर पर है। आरोपी शव को फ्रिज में रखकर भाग गया था। पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है। शुक्रवार दोपहर में पड़ोसियों ने एक घर से बदबू आने की पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाकर शव को फ्रिज से बरामद किया। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, इसमें एक फ्रिज भी है। इसी में महिला की लाश मिली। दूसरा किराएदार कर रहा था सफाई
एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि इंदौर में रहने वाले धीरेंद्र श्रीवास्तव के मकान में बलवीर राजपूत लंबे समय किराए से रह रहे थे। बलवीर के पहले इस मकान में रहने वाले किराएदार ने दो कमरे लॉक कर रखे थे। गुरुवार को बलवीर ने इन कमरों को खोलकर साफ-सफाई की थी। शुक्रवार सुबह फ्रिज को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश मिली। महिला के साथ लिवइन में था उज्जैन का संजय
बलवीर की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची और आस-पड़ोस में पूछताछ की। पड़ताल में पता चला कि उक्त मकान में बलवीर से पहले इंगोरिया उज्जैन निवासी संजय पाटीदार रहता था। संजय के साथ पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति मकान में रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि प्रतिभा को मार्च 2024 के बाद से किसी ने नहीं देखा। संजय पाटीदार ने बताया था कि प्रतिभा मायके गई है। इसका पता चलते ही एएसपी जयवीर भदौरिया के साथ एक टीम संजय को पकड़ने उज्जैन पहुंची। आरोपी बोला- शादी का दबाव बना रही थी
उज्जैन से गिरफ्त में आए संजय पाटीदार ने बताया कि प्रतिभा के साथ वह पांच साल से लिव इन में रह रहा था। तीन साल तक प्रतिभा को उज्जैन में रखने के बाद दो साल पहले वह उसे देवास लेकर आया था। यहां किराए से रखा था। संजय ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रतिभा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। वह उससे परेशान हो चुका था। गला घोंटकर की हत्या, कमरा लॉक किया
आरोपी ने बताया कि उसने इंगोरिया के ही रहने वाले अपने दोस्त विनोद दवे के साथ उसकी हत्या की प्लानिंग की। मार्च महीने में प्रतिभा का किराए के मकान पर गला घोंटा और लाश को फ्रिज में डाल दिया। फ्रिज को कपड़े से बांधकर ढंक दिया। सामान को जमाकर कमरे को लॉक कर दिया। आरोपी का दोस्त राजस्थान की जेल में बंद
पुलिस के अनुसार महिला का डॉक्टरों का पैनल पीएम करेगा। विनोद दवे पर राजस्थान के टोंक में एक अपराध दर्ज हुआ था, जिस मामले में वह जेल में बंद है। वहां की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। संजय को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। महिला के बारे में अभी ज्यादा डिटेल नहीं मिल पाई है। पुलिस पड़ताल कर रही है। ये खबर भी पढ़ें- बोरी में भरी लाश, 6km दूर ले जाकर जलाई
बैतूल के मुलताई में एक शख्स ने सिर में पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी। लाश को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से 6 किलोमीटर दूर ले गया और भूसे के ढेर में रखकर आग लगा दी, लेकिन लाश 85% ही जल सकी और महिला की पायल से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपी पति प्रहलाद धुर्वे (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर… श्रद्धा के 35 टुकड़े किए, अब कहता है-मर जाऊं क्या दिल्ली के तिहाड़ की जेल नंबर-4 के सेल नंबर-15 में कैदी नंबर-11592 बंद है। ये कैदी किसी से ज्यादा बात नहीं करता। आजकल सिर्फ अपने केस की 6629 पेज की चार्जशीट पढ़ता रहता है। 12 नवंबर 2022 को दिल्ली पुलिस ने छतरपुर इलाके से एक आम से दिखने वाले लड़के आफताब को गिरफ्तार किया। पूछताछ और छानबीन में सामने आया कि आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की 18 मई, 2022 को गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *