लिवर की बीमारी से परेशान पिता ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी प्लीज बेटे का देखभाल करना, पेंड्रा में घर में लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दुकानदार पिता ने लिवर की बीमारी से तंग आकर शनिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने बेटे की देखभाल का जिक्र किया है। यह घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के लाटा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश साहू (25) शराब पीने का आदी हो गया था। अधिक दारू पीने के वजह से उसके लिवर में गंभीर समस्या हो गई थी। इस बीमारी से वह लगातार परेशान रहने लगा था। आज सुबह उसकी लाश घर में फंदे से लटकते मिली। सुसाइड नोट में लिखी ये बातें घटना के वक्त पत्नी दूसरे कमरे थी। मामले की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने पर घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा था- “मम्मी प्लीज अभिवांशु का देखभाल और पढ़ाई लिखाई करा देना। मेरा जीवन बस इतने ही दिनों का था।” फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *