लीकेज सुधरा, भगवानगंज और सुभाषनगर में जल आपूर्ति आज

भास्कर संवाददाता| सागर भगवानगंज में शनिवार को पाइपलाइन में आया लीकेज रविवार को सुधर गया। यहां पर 350 एमएम की बड़ी लाइन में लीकेज हो गया था। इसके बाद रविवार की शाम शास्त्री वार्ड के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति की गई। हालांकि भगवानगंज वार्ड में जलापूर्ति नहीं की जा सकी। नगर निगम के जलप्रदाय विभाग के मुताबिक भगवानगंज और सुभाषनगर वार्ड के जिन क्षेत्रों में शनिवार को जलापूर्ति नहीं की जा सकी थी, वहां सोमवार को जलापूर्ति की जाएगी। इसी के साथ ही शास्त्री वार्ड के जिन हिस्सों में रविवार को जलापूर्ति नहीं हो सकी, वहां सोमवार को पानी की सप्लाई होगी। भगवानगंज और सुभाषनगर वार्ड के जिन हिस्सों में रविवार को तय शेड्यूल की जलापूर्ति की जाना थी, वहां 16 दिसंबर को जलापूर्ति की जाएगी। मकरोनिया में भी रविवार को तय शेड्यूल की जलापूर्ति नहीं की जा सकी। वहीं मकरोनिया में रविवार को पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं की गई। बीपी टैंक के पास वॉल्व खराब होने के कारण टंकी भरने ही पानी नहीं छोड़ा जा सका। इसका सुधार कार्य देर रात तक जारी रहा। ऐसे में यदि सोमवार सुबह टंकी भर सकी तो सोमवार को दोपहर या शाम को जलापूर्ति की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *