लीलागर नदी में मिला लापता ग्रामीण का शव:मल्हार के ईश्वर केंवट की पहचान, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी की लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण का शव मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
2 मार्च से लापता मृतक की खोज में थे परिजन नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में तैरते शव को देखा। उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान मल्हार वार्ड नंबर 10, नंदमहल इमलीपारा निवासी 59 वर्षीय ईश्वर केंवट के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम छोटू केंवट है। परिजनों के अनुसार, ईश्वर केंवट 2 मार्च की शाम करीब 5 बजे से अग्रवाल के फार्म हाउस से लापता थे। परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।
घटना की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ईश्वर की मौत डूबने से होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *