लुटेरी दुल्हन गैंग के 3 साथी राजस्थान से गिरफ्तार:फर्जी दुल्हन समेत अब तक 7 आरोपी पकड़े गए; कुंवारों को जाल में फंसाकर ऐंठते थे रुपए

ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक शातिर लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गैंग की मुख्य आरोपी लुटेरी दुल्हन सहित चार लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों को सीन रीक्रिएशन के लिए घटना स्थल तक भी लेकर पहुंची थी। शनिवार रात पुलिस को इस मामले में एक और बड़ी सफलता मिली। गैंग के फरार तीन अन्य साथियों को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। शादी कराकर फर्जी अपहरण का नाटक करती थी गैंग यह लुटेरी दुल्हन गैंग भोले-भाले लोगों से शादी के नाम पर पैसे वसूलती थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी अपहरण का नाटक रचती और गहने व नकदी लेकर फरार हो जाती थी। गुरुवार को ग्वालियर में इसी तरह का एक मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस गैंग का पर्दाफाश किया। अब तक यह गैंग कितने लोगों को ठग चुकी है, इसकी जानकारी पुलिस पूछताछ में जुटा रही है। CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला पूरा मामला उस समय सामने आया, जब गुरुवार शाम दाल बाजार क्षेत्र से एक महिला के कथित अपहरण का CCTV वीडियो सामने आया। फुटेज में बाइक सवार बदमाशों को एक महिला को कार से जबरन ले जाते हुए दिखाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। हालांकि जांच में सामने आया कि यह कोई असली अपहरण नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश थी। आरोपियों ने दो लाख रुपए लेकर एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की शादी कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर दाल बाजार में कार में तोड़फोड़ और मारपीट करते हुए खुद के अपहरण का नाटक किया, ताकि वह शादी में मिले गहने और पैसे लेकर भाग सके। देखिए 3 तस्वीरें… अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार CCTV फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में इस गैंग के 4 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें लुटेरी दुल्हन भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 90 हजार रुपए नकद भी बरामद किए थे। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को धौलपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया। अब तक ये आरोपी हुए गिरफ्तार आगे की जांच जारी इस मामले में एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सड़क पर अपहरण का नाटक करने वाली युवती और उसकी गैंग का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। यह गैंग शादी के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठती थी। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की जांच जारी है। ये खबर भी पढ़ें… मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर दुल्हन फरार:दो लाख रुपए लेकर की शादी ग्वालियर में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से दो लाख रुपए लेकर शादी करने के बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार हो गई। यह मामला गुरुवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *