पंजाब में लुधियाना जिले की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दर्ज की है। AAP की जीत दर्ज होने के बाद ही कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह की चर्चा काफी तेज हो गई है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतते ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पोस्ट में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा कथित पोस्टर शेयर किए जाने का दावा किया गया। पोस्ट में विक्ट्री का निशाना बना हुआ था, दावा है कि उक्त पोस्ट कुछ देर बाद डिलीट कर दी गई। मगर जब उक्त पोस्ट की चर्चाएं कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु तक पहुंची तो उन्होंने इस पर दबी आवाज में कड़ी प्रतिक्रिया दी। साथ ही कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। पढ़ें कथित पोस्ट पर भारत भूषण आशु क्या बोले लुधियाना उपचुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू ने कहा- अगर हमारे किसी नेता ने विक्ट्री का निशान शेयर किया होगा तो यह उनकी छोटी सोच का नतीजा है। भारत भूषण आशु ने आगे कहा- चुनाव के नतीजों से देख सकते हो कि हमने एक तरफा चुनाव नहीं होने दिया। इस चुनाव में सरकार को हमने पूरी टक्कर दी। इस हार का कारण क्या रहा, आप सर्च करोगे तो आप को पता चल जाएगा। विधायक राणा बोले- मैंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं देखी, ये गलत है कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा- हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत से काम किया। चुनाव का नतीजा जो भी आया, उसे हम मंजूर करते हैं। हमने चुनाव लड़ा है और सरकार के खिलाफ लड़ा है। आशु को लोग पसंद करते थे, इसलिए उन्हें इतने वोट मिलें हैं। आज लोगों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा जी को चुना है। चुनाव के लिए हलके में बोर्ड भी लगवाए गए, सोए हुए जागे तो।चाहे एक ही हलके में जागे हों। विधायक राणा ने आम आदमी पार्टी को नसीहत देते हुए कहा- सरकार को राज्य में नशा खत्म करना चाहिए और करप्शन कम करनी चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी न हो। जिससे फिरौतियां वाला काम राज्य में खत्म हो जाए। जो हमारे साथ नहीं आए, उनका भी मैं धन्यवाद करता हूं। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की एक कथित पोस्ट वायरल होने पर राणा गुरजीत ने कहा- मैंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं देखा, ये गलत है।


