लुधियाना उपचुनाव में आप की जीत का दावा:मंत्री सौंध बोले-BJP को नहीं मिल रहा कैंडिडेट, कांग्रेस-अकाली दल से लोगों का विश्वास उठा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने लुधियाना विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। खन्ना के 9 गांवों में नशा मुक्ति यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत निश्चित है। मंत्री सौंध ने गांव अलीपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा पिछले दो महीनों से क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनता उनके काम की सराहना कर रही है। भाजपा अपना उम्मीदवार तय नहीं कर सकी- मंत्री उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी अभी तक अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। उनका कहना था कि भाजपा अब बाहर से किसी को उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन जनता ऐसे उम्मीदवारों को स्वीकार नहीं करेगी। मंत्री ने कहा कि अब वोटिंग का पैटर्न बदल गया है। जनता जाति या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि सोच-समझकर वोट करती है। कोई भी दल अब लोगों में फूट डालकर वोट नहीं पा सकता। लोगों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ नशा मुक्ति यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने में जनता का सहयोग आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *